सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled SUV overturns, driver killed, seven injured

Amethi News: बेकाबू एसयूवी पलटी, चालक की मौत, सात घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled SUV overturns, driver killed, seven injured
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/शाहगढ़। जामों-भादर मार्ग पर बगिहा बहोरखा पावर हाउस के पास सोमवार को एसयूवी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में मुसाफिरखाना के हड़गड़वा निवासी चालक आसिफ (22) की मौत हो गई। वाहन में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos



मुंशीगंज के झखरकटा गांव निवासी रामउजागिर यादव ने बताया कि वह बेटी अर्चना की विदाई कराने परिवार के लोगों के साथ उसकी ससुराल पिंडारा जा रहे थे। अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में एसयूवी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खड्ड में पलट गया। हादसे में नीरज (22), धीरज (11), काजल (16), वंदना (16), आराध्या (13) और अंजली (15) समेत सभी आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चालक आसिफ की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि चालक की मौत होने की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


आसिफ की मौत की खबर मिलते ही घर में शोक छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई साहिल और आकिब सदमे में हैं। पिता यूसुफ विदेश में रहते हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed