सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies under suspicious circumstances, suspected of murder by poisoning

Amethi News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जहर देकर हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, suspected of murder by poisoning
 शिवरतनगंज के बसंतपुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के बसंतपुर गांव निवासी बैजूलाल (33) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रायबरेली के महाराजगंज क्षेत्र के मोन गांव में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी महाराजगंज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Trending Videos




बैजूलाल की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। रविवार सुबह पत्नी ने पति को विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी गीता के मुताबिक बैजूलाल का मोन गांव निवासी एक रिश्तेदार महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद बैजूलाल महिला को उसके घर छोड़ने गए थे। देर शाम सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें सीएचसी महाराजगंज में भर्ती कराया गया है। वहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया और बाद में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई।



एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि गीता के प्रार्थना पत्र पर पंचायतनामा के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट महाराजगंज पुलिस को भेजी जाएगी और आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।



अहमदाबाद में ट्रक चलाते थे बैजूलाल
बैजूलाल के पिता विजय कुमार के अनुसार वह अहमदाबाद में ट्रक चलाते थे और सात दिन पहले घर आए थे। बेटे ने दिन में फोन कर बताया था कि वह महाराजगंज के मोन गांव जा रहा है। देर तक वापस न आने पर फोन किया तो बंद मिला। बाद में जानकारी हुई कि उसे सीएचसी महाराजगंज में भर्ती कराया गया है। पिता का कहना है कि उनका बेटा जहर नहीं खा सकता।



परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

बैजूलाल की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी गीता और मां दयावती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे देवांशु, आयुष और बेटी लवली पिता को याद कर बिलखते रहे। परिजन और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देते रहे। पिता विजय भी बेटे की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed