फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   180 couples tied the knot at the Chief Minister's mass wedding ceremony.

Amroha News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 180 जोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
180 couples tied the knot at the Chief Minister's mass wedding ceremony.
हसनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में हसनपुर क्षेत्र के 180 जोड़ाें को विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र खड़गवंशी और डीएम नितिन गौड़ ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हसनपुर ब्लॉक, गंगेश्वरी ब्लॉक, हसनपुर नगर पालिका, नगर पंचायत उझारी, नगर पंचायत सैदनगली के 180 जोड़ों को विवाह हुआ। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि पहले की सरकारों में विवाह योजना की धनराशि का बंदरबांट हो जाया करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। धनराशि सीधे लाभार्थी को मिल रही है। इसके साथ ही जरूरी सामान भी मिल रहा है। डीएम नितिन गौड़ ने कहा कि यह योजना गरीब कन्याओं के लिए वरदान साबित हुई है। अब किसी गरीब पिता को अपनी बेटी की शादी की चिंता नहीं रहती।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने कहा कि जब ये योजना शुरू हुई है, हजारों की तादाद में गरीब कन्याओं की शादी हुई है। इस दौरान बायोमेट्रिक से दूल्हा और दुल्हन का सत्यापन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, सीडीओ अश्विनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन, बीडीओ रोहताश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह, प्रधान हेमराज गुर्जर, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।



28 जोड़े समारोह में नहीं पहुंचे
हसनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रस्तावित 208 जोड़ों के सापेक्ष केवल 180 जोड़े ही विवाह स्थल पर पहुंच सके। प्रशासन द्वारा इस बार जोड़ों के सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक तकनीक का अनिवार्य उपयोग किया गया था, जिसके चलते केवल उन्हीं जोड़ों का विवाह संपन्न हो सका जिनका बायोमेट्रिक मिलान सफल रहा। शेष 28 जोड़ों के कार्यक्रम में न पहुंचने के पीछे बायोमेट्रिक सत्यापन की सख्ती को मुख्य कारण माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed