{"_id":"6a52a4dfe251e168c6065470","slug":"emphasis-on-monitoring-rumours-and-social-media-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167963-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अफवाहों और सोशल मीडिया की निगरानी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अफवाहों और सोशल मीडिया की निगरानी पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अफसरों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी मुनिराज जी और एसपी लखन सिंह यादव ने जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी मुनिराज जी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। कहा कि भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
सभी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें, कांवड़ मार्गों का नियमित निरीक्षण करें और प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी नजर बनाए रखें। किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना मिलते ही त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।