{"_id":"6a52a5b3519ae20b07067f53","slug":"muhammad-ali-jinnah-runs-in-the-dna-of-the-sp-vineet-agarwal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-167984-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के डीएनए में बसता है मोहम्मद \nअली जिन्ना : विनीत अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के डीएनए में बसता है मोहम्मद अली जिन्ना : विनीत अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल ने कहा कि सपा के डीएनए में मोहम्मद अली जिन्ना बसता है, जबकि भाजपा के डीएनए में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण व महाराजा अग्रसेन बसते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मेरठ में बन रहे अग्रोहा धाम का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।
व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शनिवार को मेरठ से अमरोहा जा रहे थे। जानकारी होने पर धनौरा के पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका हाईवे किनारे एक होटल में स्वागत किया। व्यापारी नेता ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश भगवान श्रीराम की बात करते हैं, जबकि उनके पिता ने अयोध्या में हिंदुओं पर गोली चलवाई। भाजपा ने भव्य मंदिर बनवाया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर मांग करेंगे कि सावन माह में मांस की दुकानों को बंद किया जाए। मेरठ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों ने घटना को गलत तूल दिया। वह मेरठ के एसएसपी का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान धनौरा पालिकाध्यक्ष से कहा कि मेरठ में सौ करोड़ की लागत से बन रहे अग्रोहा धाम के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने आह्वान किया अग्रोहा धाम की प्रदेश और देश स्तर की समिति बनाई जाएगी। उसके लिए नाम उपलब्ध कराएं। इस मौके पर राम प्रकाश गर्ग, अनुज अग्रवाल उर्फ शेरी, सुबोध सिंघल, पंकज सिंघल, विशाल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, कपिल सिंघल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश गोयल, संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।