फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   225 Annapurna Bhavans will be constructed in the district; land identification is underway.

Amroha News: जिले में 225 अन्नपूर्णा भवन बनेंगे, हो रहा भूमि का चिह्नीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
225 Annapurna Bhavans will be constructed in the district; land identification is underway.
अमरोहा। जिले में 225 अन्नपूर्णा भवन बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए जमीन चिह्नीकरण का कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारी इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इन भवनों के जरिए राशन वितरण में पारदर्शिता लाने और ग्रामीण क्षेत्रों को एक ही स्थान पर जरूरी सुविधाएं देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक भवन में राशन भंडारण के साथ-साथ कॉमन सर्विस सेंटर संचालित करने का प्रावधान है, जिससे जाति, आय और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 225 नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों में सरकारी राशन की दुकानों का संचालन किया जाएगा। पहले इनका निर्माण मनरेगा योजना के तहत कराया जा रहा था, लेकिन अब विकसित भारत ग्राम्य योजना (वीबीजीआरवाई) के अंतर्गत निर्माण कार्य होगा। जिले में कुल 576 ग्राम पंचायतें हैं। शासन की योजना के तहत राशन की दुकानों को निजी भवनों से हटाकर ग्राम समाज की भूमि पर बने सरकारी अन्नपूर्णा भवनों में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में 66 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2024-25 में 70 तथा वर्ष 2025-26 में 68 भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें 63 भवनों का निर्माण जारी है, जबकि पांच भवनों का निर्माण विभिन्न कारणों से रुका हुआ है। अधिकारियों को इन्हें शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जोया, हसनपुर, गंगेश्वरी और अमरोहा ब्लॉक में 38-38, गजरौला में 36 तथा धनौरा ब्लॉक में 37 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
225 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और जमीन चिन्हिकरण का काम भी चल रहा है। जल्द ही इसमें काम शुरु कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
-रीना कुमारी, जिला पूर्ति अधिकारी
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed