फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The country's politics will revolve around the question of who is the greater Sanatani and nationalist: Swami Yatindranand.The country's politics will revolve around the question of who is the greater Sanatani and nationalist: Swami Yatindranand.

कौन बड़ा सनातनी और राष्ट्रवादी है, इसी पर देश की राजनीति चलेगी : स्वामी यतींद्रानंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The country's politics will revolve around the question of who is the greater Sanatani and nationalist: Swami Yatindranand.The country's politics will revolve around the question of who is the greater Sanatani and nationalist: Swami Yatindranand.
गजरौला(अमरोहा)। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि देश की राजनीति इस बात पर चलेगी कि कौन बड़ा सनातनी और राष्ट्रवादी है। इस्लाम ने दुनिया में खुद को इस स्तर पर पहुंचा दिया है कि मुस्लिम समाज के लोग व्यापार के लिए हिंदुओं के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर शुक्रवार सुबह मानसरोवर कॉलोनी में भाजपा नेता उधम सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग देवी-देवताओं के नाम पर होटल, ढाबा आदि चलाते हैं। जो मुस्लिम समाज के लोग हरिद्वार में कांवड़ बनाने का काम करते हैं, वही लोग उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार से पूर्व कांवड़ियों पर पत्थर फेंकने का काम करते थे।
विज्ञापन

कहा कि अब भारत की राजनीति तुष्टिकरण, धर्म, जाति, संप्रदाय पर नहीं चलेगी। यह राजनीतिक दलों को समझ लेना चाहिए कि कौन बड़ा सनातनी और राष्ट्रवादी है, इसी पर देश की राजनीति चलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ हल्ला मचाना रह गया है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कामेंद्र सिंह, विनोद गुर्जर, सुनील गुप्ता, कुलदीप देवल, लाला उर्फ वीरेंद्र गुर्जर, गौरव चौधरी, जसवंत पहलवान, दमन चौधरी, अर्पण नागर, शुभम नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed