{"_id":"6a6d120ea3c27634fc085b68","slug":"long-ailing-retired-employee-shoots-himself-dead-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169526-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लंबे समय से बीमार सेवानिवृत्त कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लंबे समय से बीमार सेवानिवृत्त कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर(अमरोहा)। थानाक्षेत्र के एक गांव में बीमारी से परेशान और अवसादग्रस्त एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई किए अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने भी कुछ बताने से परहेज किया।
बताया गया कि मृतक करीब तीन वर्ष पहले सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। परिजन उनका उपचार करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगे थे।
बुधवार रात उन्होंने घर पर ही खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आत्महत्या के मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कराई है।