{"_id":"697fbe0c5d4a25970406652b","slug":"a-tenth-grade-student-was-beaten-knocked-down-and-run-over-by-a-motorcycle-suffering-a-broken-leg-and-five-ribs-and-remains-in-a-coma-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-156689-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दसवीं के छात्र को पीटा, गिराकर चढ़ा दी बाइक, पैर और पांच पसलियां टूटीं, आज तक कोमा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दसवीं के छात्र को पीटा, गिराकर चढ़ा दी बाइक, पैर और पांच पसलियां टूटीं, आज तक कोमा में
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परीक्षा देकर घर लौटते समय दसवीं के छात्र की स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की। जान से मारने की नीयत से बाइक से कुचल दिया। घटना में छात्र की पांच पसलियां और एक पैर की हड्डी टूट गई। पिटाई के 15 दिन बाद भी छात्र कोमा में है। मेरठ के अस्पताल में भर्ती छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में रविवार को पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मालीपुर में गुरु वचन सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा शांतनु कैलसा रोड स्थित जीपीएस एकेडमी भजनपुरा में कक्षा 10 का छात्र है। 14 जनवरी को शांतनु अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि करीब 1:30 बजे जैसे ही शांतनु पचौकरा गांव के पास पहुंचा तभी स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शांतनु के साथ मारपीट की। जैसे ही शांतनु की बाइक गिरी तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे और हॉकी से पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल बार-बार ऊपर चढ़ाकर कुचलना शुरू कर दिया। घटना में शांतनु लहूलुहान हो गए। बाद में आरोपी उसे मरा समझ कर जांच से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। शांतनु को घायल अवस्था में अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की राय पर शांतनु का सीटी स्कैन और एक्सरे कराया गया तो उसके दिमाग में चोट मिली। जबकि पांच पसलियां टूट गईं और पैर की हड्डी टूट पाई गई है। घटना के बाद शांतनु कोमा में चला गया और डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल शांतनु को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। यहां भी शांतनु की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस मामले में छात्र शांतनु की माता पिंकी देवी ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos