{"_id":"697fbda483f29449020a269e","slug":"the-ocean-of-development-is-surging-on-the-roads-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-156698-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़कों पर हिलोरे ले रहा विकास का सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़कों पर हिलोरे ले रहा विकास का सागर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत आजमपुर से बास्टा को जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। जलभराव के बीच विकास का सागर हिलोरे मारते दिख रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर करीब एक फीट से अधिक पानी भरा हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। मार्ग पर जलभराव की वजह से रिश्तेदारों ने भी आना छोड़ दिया है। यह मार्ग लाडनपुर, नेकपुर, भूतपुरा होते हुए आगे से बास्टा की ओर जाता है। जनपद बिजनौर को जाने वाले ग्रामीण इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण मार्ग पर गंदा पानी पसरा रहता है। बरसात के मौसम में इस मार्ग की हालत और अधिक दयनीय हो जाती है। गंदा पानी ग्रामीणों के घर में घुस जाता है। इस मार्ग पर दो निजी स्कूल भी हैं। स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से होकर जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सांसद व विधायक वोट तो लेने आ जाते हैं। लेकिन उसके बाद कोई उनकी सुध नहीं लेता है। इस मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान से भी कहा गया है। उनको गंदे पानी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
-कमला सैनी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस बार भाजपा से कोई वोट मांगने आया तो उनसे पहले जलभराव की समस्या के समाधान के बारे में जानकारी की जाएगी। वह कहती है कि हर समय पानी भरा होने के कारण रिश्तेदारों ने भी आना छोड़ दिया है। उन्होंने शीघ्र पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की है।
-सर्वेश देवी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एक बार जनप्रतिनिधियों को यहां आकर उनकी दयनीय हालत को देखना चाहिए। पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना हुआ है। हर समय संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि आजादी के 78 साल बाद भी नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
-बीना सैनी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कब तक सब्र रखा जाए। अब तो ऐसा लग रहा है कि इस नारकीय हालत में ही जीवन व्यतीत करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान का कहना है कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। उन्होंने प्रशासन से नाला बनाए जाने की मांग की है।
-संतरो देवी
Trending Videos