सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man going to the shop was beaten up

Amroha News: दुकान पर जा रहे युवक संग मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 30 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A young man going to the shop was beaten up
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी कुसुम का कहना है कि उनका बेटा अरुण बीते शुक्रवार की सुबह गांव में ही दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मिले विकास, विक्की और ऋषभ ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos








चलती कार से युवकों ने किया स्टंट
गजरौला। चलती कार से युवकों ने खतरनाक स्टंट किया। उनका स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में गंगा तट बांध का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो कबीरपुर से मोहम्मदाबाद के बीच का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में सवार कई युवक खिड़कियों पर लटक कर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने स्टंट के साथ ही जमकर हुड़दंग किया। इस दौरान गुजर रहे किसी राहगीर ने स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि स्टंट करने की वीडियो सामने आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed