सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man who went to Lucknow for cricket coaching died under suspicious circumstances, murder charges were filed.

Amroha News: क्रिकेट कोचिंग के लिए लखनऊ गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to Lucknow for cricket coaching died under suspicious circumstances, murder charges were filed.
विज्ञापन
अमरोहा (अमरोहा)। क्रिकेट में कॅरिअर बनाने का सपना लेकर लखनऊ गए गांव हादीपुर कलां गांव निवासी निति कुमार की लखनऊ में 22 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नौगावां सादात थाने में तहरीर दी है।
Trending Videos

गांव हादीपुर कलां निवासी विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा नितिन कुमार अच्छा क्रिकेट खेलता था। ग्रामीणों व रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने मंडी धनौरा निवासी महेश से संपर्क किया, जिसने नितिन को लखनऊ की किसी बड़ी क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए करीब 1.50 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि 20 अप्रैल की शाम महेश अपने तीन साथियों के साथ विनोद के घर पहुंचा, जहां 80 हजार रुपये अग्रिम दिए गए, जबकि शेष रकम बाद में देने का वादा किया गया। इसके बाद वे नितिन(18) को अपने साथ लखनऊ ले गए। परिजनों के मुताबिक 21 अप्रैल को नितिन ने फोन पर खुद को ठीक बताया, लेकिन 22 अप्रैल को महेश ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी और तत्काल लखनऊ बुलाया। जब परिजन वहां पहुंचे तो केजीएमयू अस्पताल में नितिन मृत मिला। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि नितिन को जहर देकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने इस संबंध में महेश और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed