{"_id":"69f3a17ac7640e9e790eaac1","slug":"a-complaint-was-given-to-the-police-for-action-against-pollution-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-162652-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा ने प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। कहा कि फैक्टरी ने इलाके का पानी दूषित कर दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बृहस्पतिवार को नाईपुरा मोहल्ले के लोग सुबह 11 बजे थाना पहुंचे। यहां उन्होंने इंस्पेक्टर मनोज कुमार को एक फैक्टरी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में नाईपुरा की रिंकी रावत ने कहा कि उनके मोहल्ले सामने चल रही फैक्टरी ने जहरीला और केमिकल युक्त पानी बोरवेल से जमीन में डालकर सारे क्षेत्र का पानी को जहरीला कर दिया है। इस फैक्टरी के खिलाफ मोर्चा साढ़े चार महीने से धरना दे रहा है। जिसे लेकर जिले के अधिकारी और प्रशासन गंभीर नहीं है। इसलिए फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने को मजबूर हैं। पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि सात दिन में इस फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो किसान फैक्टरी के सामने फ्लाईओवर के नीचे धरना देकर उसके गेट पर तालाबंदी करेंगे।
मौके पर नरेश चौधरी, अरुण सिद्धू, रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, अजय पाल, अकबरी, वकीला,नूरजहां बेगम, नफीसा, मुनीजा, नजमा, देवेंद्र, सलमानी, सोमपाल, विजय चौधरी, अमन व रामप्रसाद आदि रहे। संवाद
Trending Videos