{"_id":"69f3a1d2cd5abb498201fd05","slug":"illegal-clinic-sealed-in-naugawan-sadat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162664-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौगावां सादात में अवैध क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौगावां सादात में अवैध क्लीनिक सील
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई। क्लीनिक संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो क्लीनिक शिफा क्लीनिक के नाम से संचालित पाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि क्लीनिक में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था और बिना मानक के उपचार किया जा रहा था। कार्रवाई के समय क्लीनिक में एक मरीज को ड्रिप लगाई जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
निरीक्षण के बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया और संचालक को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने बताया कि बिना अनुमति
के चल रहे किसी भी क्लीनिक पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos