{"_id":"69f3a12adfb0676f48099ba6","slug":"free-electric-wheels-will-be-provided-to-clay-artisans-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162637-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: माटीकला कारीगरों को मिलेगा मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: माटीकला कारीगरों को मिलेगा मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माटीकला एवं पारंपरिक कुम्हारी शिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिले के कारीगरों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 30 पारंपरिक कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक (इलेक्ट्रिक पॉटरी व्हील) उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य माटीकला से जुड़े कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके रोजगार को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे कुम्हार और कारीगर आवेदन कर सकते हैं, जो मिट्टी के बर्तन, खिलौने या मूर्तियां बनाकर आजीविका चलाते हैं।
इच्छुक कारीगर ऑनलाइन वेबसाइट upmatikalaboard.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, मालीखेड़ा रोड (पुष्करनगर, रेलवे स्टेशन के पास) से भी आवेदन फार्म प्राप्त कर जमा किया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की प्रतियां लगाना अनिवार्य होगा। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकेगा। जिन परिवारों को पहले से किसी सरकारी योजना के तहत कुम्हारी चाक मिल चुका है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
चयनित लाभार्थियों को विभागीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र नजीबाबाद (जनपद बिजनौर) में तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जो अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर और पूरी तरह माटीकला पर निर्भर कारीगरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Trending Videos