सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Junior Engineer Civil exam will be held on May 3 at nine centers in the district.

Amroha News: जिले में तीन मई को नौ केंद्रों पर होगी अवर अभियंता सिविल की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer Civil exam will be held on May 3 at nine centers in the district.
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 3 मई को अवर अभियंता सिविल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप और एएसपी अखिलेश भदौरिया कलक्ट्रेट सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos

यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी, जिसमें कुल 4125 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। एडीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वह सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, सजगता, अनुशासन और समयबद्धता के साथ करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को समझते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला कार्मिकों द्वारा की जाए तथा सभी कार्मिक अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। सीएमओ को सभी केंद्रों पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कहा कि सभी मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्रों का निरीक्षण करें और पेयजल, बिजली, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की जांच कर लें। यदि किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाए। परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों में एकेके इंटर कॉलेज, भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, आईएम इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, जेएसएच पीजी कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज एवं सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर शामिल हैं।
एएसपी ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed