{"_id":"69f3a1927a915fe55c0c803b","slug":"youth-killed-in-school-vehicle-collision-brother-in-law-critical-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162623-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साढ़ू गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साढ़ू गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साबरी इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल की मैजिक की टक्कर से दिलशाद (37) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साढ़ू दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मैजिक के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दिलशाद अमरोहा शहर के अहमदनगर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी राबिया और तीन बच्चे हैं। करीब एक महीने पहले राबिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। लिहाजा, संभल के नखासा निवासी दिलशाद के साढ़ू दानिश भी आए हुए थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार को दिलशाद बाइक की ठेली लेकर बकरियों के लिए चारा लेने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ दानिश भी थे। तभी डिडौली थानाक्षेत्र के गांव पतखोई के पास उनकी बाइक की ठेली हरियाना गांव स्थित साबरी इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल की मैजिक से टकरा गई। मैजिक चालक स्टाफ को लेने अमरोहा जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दानिश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में स्कूल की मैजिक के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दोपहर में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने दिलशाद के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
Trending Videos