सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: The journey to the High Court has become easier, now you will reach Prayagraj five hours earlier.

गंगा एक्सप्रेस-वे: हाईकोर्ट की राह हुई आसान, अब पांच घंटें पहले पहुंचेंगे प्रयागराज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: The journey to the High Court has become easier, now you will reach Prayagraj five hours earlier.
विज्ञापन
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का संचालन शुरू होने से अमरोहा और आसपास के क्षेत्र के अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है। अब तक प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए अधिवक्ताओं को गजरौला से ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था, जो करीब 624 किमी की लंबी और 10 से 12 घंटे की थकान भरी यात्रा होती थी। लेकिन एक्सप्रेसवे के माध्यम से यह दूरी अब घटकर लगभग 500 किमी रह गई है, जिसे मात्र पांच घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
Trending Videos

क्या बोले अधिवक्ता
-एक्सप्रेसवे से समय की बड़ी बचत होगी। अब हम सुबह जल्दी निकलकर दोपहर तक यानी मात्र पांच घंटे में हाईकोर्ट पहुंच सकते हैं।--मुजाहिद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ट्रेन की वेटिंग और देरी की झंझट से मुक्ति मिलेगी। अपनी गाड़ी से जाना अब ज्यादा सुलभ और तेज है।-सुरमित गुप्ता, पूर्व महासचिव तहसील बार एसोसिएशन हसनपुर।
-दूरी कम होने से ईंधन और समय दोनों बचेंगे। यह अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए बड़ी राहत है।-नंदराम सिंह, अध्यक्ष सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर।
-गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी को सीधे न्याय की चौखट से जोड़ रहा है। मंगरौला टी-पॉइंट हमारे लिए वरदान है।-मयंक अग्रवाल, अधिवक्ता।
-पहले प्रयागराज जाने का मतलब था पूरा एक दिन सफर में गंवाना, अब 7-8 घंटे में सुरक्षित यात्रा संभव है।- अंशु त्यागी, महासचिव सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर।
-हाईकोर्ट के जरूरी कार्यों के लिए अब हमें हफ्तों पहले प्लानिंग नहीं करनी होगी, सफर अब काफी आसान है।-रविशंकर शर्मा, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed