फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After making a video go viral, the young man took his own life by consuming poison.

Amroha News: वीडियो वायरल करने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
After making a video go viral, the young man took his own life by consuming poison.
मंडी धनौरा। मोहल्ला शिवपुरी निवासी टीटू प्रजापति (20) ने शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने 37 सेकंड का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने तीन युवकों पर मारपीट, धमकी और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शिवपुरी निवासी टीटू प्रजापति एक दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में टीटू ने मोहल्ले के ही शिवम, छोटू और साहिल पर मारपीट करने, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में उसने कहा कि यदि उसकी मौत हो जाती है तो इसके लिए यही तीनों जिम्मेदार होंगे।
बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक ने मोहल्ले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। उसे संदेह था कि टीटू उसकी पूर्व पत्नी से बातचीत करता है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम और आरोपों की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीटू के पिता पप्पू प्रजापति ने पुलिस को वायरल वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शिवम, छोटू और साहिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed