{"_id":"6a7794d2a870ad9ba30e53b6","slug":"all-95-buses-to-remain-operational-on-raksha-bandhan-trip-frequency-to-increase-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-170147-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रक्षाबंधन पर सभी 95 बसें रहेंगी ऑन रोड, बढ़ेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रक्षाबंधन पर सभी 95 बसें रहेंगी ऑन रोड, बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मद्देनजर एक दिन पहले से ही डिपो की सभी 95 बसों को ऑनरोड रखा जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। खासतौर पर अमरोहा-दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा मुरादाबाद, नूरपुर और बिजनौर मार्ग पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के बीच ही रक्षाबंधन की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्योंकि रक्षा बंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा करती हैं। हालांकि शासन की ओर से इनको मुफ्त यात्रा करने की छूट मिलती है। विभागीय अधिकारी अभी से ही इसकी तैयारियों में लग गए हैं। परिवहन निगम का उद्देश्य बहनों और अन्य यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो में बसों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। डिपो में 76 बस निगम की और 19 बस अनुबंधित हैं। जिनका संचालन अमरोहा डिपो से किया जाता है।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए अभी से ही तैयारी की जा रही है।