फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash theft from battery shop solved; three arrested.

Amroha News: बैटरी की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cash theft from battery shop solved; three arrested.
हसनपुर। पुलिस ने मोहल्ला लालबाग में बैटरी की दुकान से हुई नकदी चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 47,090 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

कस्बा उझारी के मोहल्ला शाही चौक निवासी नफीस लालबाग में बैटरियों का कारोबार करते हैं। 31 जुलाई की दोपहर वह दुकान बंद कर नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर गल्ले में रखे 97 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसी दुकान के पास स्थित दूसरी बैटरी की दुकान में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में नफीस की दुकान में हुई चोरी का भी खुलासा हुआ। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कासिम, अमन और अयान निवासी नई बस्ती, कैलसा रोड, थाना पाकबड़ा, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की है। उनके पास से 47,090 रुपये बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed