फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for the valuation of the land to be acquired.

Amroha News: अधिगृहीत की जाने वाली भूमि की कीमत का आकलन कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for the valuation of the land to be acquired.
मंडी धनौरा। किसान संगठनों की संयुक्त बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहीत होने वाली भूमि के बाजार रेट का आकलन सरकारी या गैर सरकारी संस्था से कराने और इसके चार गुना मुआवजे की मांग की गई। मांग को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

शनिवार को अमरोहा मार्ग स्थित एक बरातघर में हुई बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार किसानों की भूमि को कौड़ियों के दाम लेना चाहती है, जबकि भूमि जाने के बाद किसान बेकार हो जाता है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का बाजार रेट तय कर चार गुना मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों से अभिलेखों के साथ चार दिन के भीतर वार्ता कराने की मांग भी की गई। वहीं, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की मुरादाबाद से ब्रजघाट तक महाकॉरिडोर योजना का पुरजोर विरोध करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भाकियू असली के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, भाकियू खालसा से राजेंद्र सिंह, भाकियू चढूनी से राहुल सिद्धू, भाकियू करतार गुट से महावीर सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से जोगेंद्र आर्य और भाकियू अराजनैतिक से कमल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed