फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ritu's smart thinking transformed the face of Shahidpur.

Amroha News: रितु की स्मार्ट सोच ने बदल दी शाहिदपुर की तस्वीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ritu's smart thinking transformed the face of Shahidpur.
अमरोहा। विकास की सोच और बेहतर नेतृत्व किसी भी गांव की तस्वीर बदल सकता है। इसका उदाहरण अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहिदपुर है, जहां ग्राम प्रशासक रितु चौहान के प्रयासों से गांव आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में पहचान बना रहा है। यहां स्मार्ट सचिवालय, उत्सव मंडप, लाइब्रेरी, पंचायत लर्निंग सेंटर, अन्नपूर्णा भवन और सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना से मिली 30 लाख रुपये की धनराशि से स्मार्ट सचिवालय और उत्सव मंडप का निर्माण कराया गया। इससे पंचायत की आय बढ़ाने की दिशा में भी काम हुआ है। गांव में पंचायत घर के साथ आधुनिक बैठक कक्ष भी बनाया गया है, जहां पंचायत की बैठकों का संचालन किया जाता है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पंचायत लर्निंग सेंटर और लाइब्रेरी स्थापित की गई है, जहां छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन

वहीं अन्नपूर्णा भवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण किया जाता है। पूरे गांव की सुरक्षा के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे लगातार निगरानी की जा रही है। ग्राम पंचायत में विकसित आदर्श तालाब भी आकर्षण का केंद्र है। तालाब के चारों ओर ग्रामीणों के बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं, जिससे यह स्थल लोगों के लिए उपयोगी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर कार्यों के चलते शाहिदपुर ग्राम पंचायत का दो बार मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना में चयन हो चुका है। आज शाहिदपुर जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है।
---

दो बार मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार का सम्मान
शाहिदपुर ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना में दो बार सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2018 में पांच लाख रुपये और वर्ष 2024-25 में 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इसी धनराशि से स्मार्ट सचिवालय और उत्सव मंडप जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए गए।

.......
ग्राम पंचायत में विकास कार्य अपने घर की तरह कराए गए। जिस तरह से लोग अपने घर को सुंदर बनाते हैं। उसी तरह से ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के तहत 30 लाख रुपये का पुरस्कार मिल चुका है। जिससे स्मार्ट सचिवालय और उत्सव मंडप का निर्माण कराया गया। गांव में 16 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।


-रितु चौहान, ग्राम प्रशासक
..........

अच्छे काम करने पर ग्राम पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के लिए किया जाता है। शाहिदपुर ग्राम पंचायत में स्मार्ट सचिवालय बनाया गया। इसके अलावा उत्सव मंडप बनाया गया है। जिससे ग्रामीणों को सस्ते दाम पर कार्यक्रम आयोजित करा सकते हैं। ऐसी ग्राम पंचायत दूसरी ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
-अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed