फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amayra remains missing on the third day; search operations using drones and a dog squad were conducted across forest and inhabited areas.

Amroha News: तीसरे दिन भी नहीं मिली अमायरा, ड्रोन और डॉग स्क्वायड से जंगल-आबादी में की तलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Amayra remains missing on the third day; search operations using drones and a dog squad were conducted across forest and inhabited areas.
डिडौली। ढकिया चमन निवासी तीन वर्षीय अमायरा का बुधवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को जंगल और आबादी क्षेत्र में ड्रोन व डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। एसओजी टीम भी मासूम की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सोमवार को अमायरा अपनी दादी फातिमा के साथ उनकी बीमार बहन मुनाजरा का हालचाल जानने गई थी। इसी दौरान वह खेलते समय अचानक लापता हो गई। परिजनों ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। बुधवार को भी कई घंटे तक गांव और आसपास के जंगलों में खोजबीन की गई। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार और प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने अमायरा के परिजनों से घटना की जानकारी ली। चर्चा है पुलिस ने पाकड़ा क्षेत्र में तीन युवकों को हिरासत में लेने के बाद एक महिला को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मासूम की तलाश में किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। तलाश लगातार जारी है। उसे जल्द सकुशल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------
108 घरों में खंगाला कोना-कोना, फिर भी नहीं मिली अमायरा
तीन वर्षीय अमायरा की तलाश में पुलिस ने बुधवार को ढकिया चमन गांव में सघन अभियान चलाया। गांव की आबादी करीब 12 हजार है और यहां 350 से अधिक मकान हैं। पुलिस टीम ने बुधवार को करीब 108 घरों की तलाशी लेकर मासूम के बारे में जानकारी जुटाई। घरों के अंदर और आसपास संभावित स्थानों को भी खंगाला गया, लेकिन देर शाम तक अमायरा का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
चार घरों में पहुंचा डॉग, गली में जाकर भटक गया
गायब अमायरा की तलाश में पुलिस ने बुधवार को डॉग स्क्वायड की मदद ली। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर डॉग स्क्वायड टीम सबसे पहले उस स्थान पर पहुंची, जहां से अमायरा लापता हुई थी। वहां से सुराग लेते हुए डॉग आसपास के क्षेत्र में गया और चार घरों के अंदर भी दाखिल हुआ। पुलिस टीम ने इन घरों में भी संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसके बाद डॉग एक गली में पहुंचा, लेकिन वहां जाकर वह भटक गया और आगे कोई दिशा नहीं पकड़ सका। पुलिस को डॉग स्क्वायड से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed