फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard spotted near the city; bikers recorded a video.

Amroha News: शहर की बगल में दिखा तेंदुआ, बाइक सवारों ने बनाया वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted near the city; bikers recorded a video.
अमरोहा। जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर अब तेंदुआ शहर की बगल तक पहुंच गया है। मंगलवार की रात शहर से महज तीन किमी दूर आरोही रोड पर तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पर आ गया। बाइक से गुजर रहे नौबतखाना निवासी दो युवकों ने उसकी वीडियो बना लिया। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई और तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब आठ बजे अमरोहा शहर के नौबतखाना निवासी दानिश और शकील बाइक से किसी काम से आरोही रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक एक तेंदुआ निकला और सड़क पार करने लगा। बाइक की रोशनी में तेंदुआ दिखाई देते ही दोनों ने तत्काल बाइक रोक दी। कुछ देर तक तेंदुआ सड़क पार करता रहा। दोनों ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। उन्होंने आसपास के लोगों को तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी देकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तेंदुए की तलाश कराने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के खेतों व रास्तों पर जांच की, लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका। वन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। इससे पहले नौगावां सादात क्षेत्र के गजस्थल और हैबतपुर गोसाई से अफजलपुर लूट जाने वाले रास्ते पर भी तेंदुआ दिखाई दिया था। अब अमरोहा शहर से महज तीन किलोमीटर दूर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने या जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed