फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mandi Dhanaura's son shines in US politics.

Amroha News: अमेरिका की राजनीति में चमका मंडी धनौरा का लाल

Thu, 20 Aug 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mandi Dhanaura's son shines in US politics.
स्टेट सीनेटर का चुनाव जीतने के बाद बधाई देते समर्थक । परिजन - फोटो : samvad
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अमेरिका की राजनीति में मंडी धनौरा के लाल निखिल गोयल ने अपनी चमक बिखेर दी है। इस महीने की शुरूआत मेें हुए स्टेट सीनेटर के चुनाव में वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उनको जनवरी 2027 में पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

निखिल के पिता विमल गोयल करीब 30 साल पहले एमबीए करने के लिए अमेरिका गए थे। उसके बाद उनको अमेरिका की नागरिकता मिल गई। उनके बड़े भाई शिवकुमार गोयल अपने परिवार के साथ नगर में ही रहते हैं। विमल गोयल के बेटे निखिल ने इसी महीने की शुरूआत में अमेरिका के इंडियाना पोलिस राज्य के सीनेटर के चुनाव में वरमोंट निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेट प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। वहां इसे प्राइमरी कहा जाता है। वहां तीन सीटों के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। निखिल के चाचा विनाेद गोयल ने बताया कि निखिल ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर निर्विरोध सीनेटर बनने का अधिकार पा लिया। उनके साथ मार्टिन गुलिक व तान्या वाइहोस्की भी स्टेट सीनेटर का चुनाव जीत गए। निखिल ने लंदन की कैम्बि्रज यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट किया है। निखिल किताबें भी लिखते हैं और एजुकेशन रिफॉर्म उनका प्रिय विषय है। निखिल की उपलब्धि पर परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed