फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sudhanshu murder case: SP leaders meet victim's family; demand impartial probe and action.

सुधांशु हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले सपा नेता, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Thu, 20 Aug 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sudhanshu murder case: SP leaders meet victim's family; demand impartial probe and action.
अमरोहा। नौगावां सादात के गुलड़िया गांव में सुधांशु हत्याकांड को लेकर बुधवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गुलड़िया गांव निवासी कीर्तिपाल प्रजापति के बेटे सुधांशु की नौ अगस्त की शाम ब्याज के रुपयाें के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी अरविंद कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर अरविंद कुमार समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा हर स्तर पर सहयोग करेगी। मामले की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विवेचना में किसी भी स्तर पर पक्षपात नहीं होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में विधायक समरपाल सिंह, पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति, श्योनाथ प्रजापति, नवनीत गोला एडवोकेट और नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जिताम्बर सिंह यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी के मकान का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की जमीन में बनाहत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी अरविंद कुमार के मकान के ग्राम समाज की जमीन पर बने होने का मामला भी सामने आया था। डीएम डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर तीन दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जमीन की नापजोख की थी। जांच में मकान का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर होने की बात सामने आने के बाद तहसीलदार कार्यालय की ओर से मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। इससे पहले घटना के दो दिन बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर सिंह भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed