सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry over lack of action on pollution, BKU United Front burns effigy

Amroha News: प्रदूषण पर कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू संयुक्त मोर्चा ने फूंका पुतला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Angry over lack of action on pollution, BKU United Front burns effigy
विज्ञापन
गजरौला। प्रदूषण के खिलाफ चल रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने पर पुतला फूंका गया। ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोशित किसानों ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए।
Trending Videos

धरने के 42वें दिन किसानों ने प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान पुतला बनाया। जिसे आक्रोशित किसानों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ मोर्चा लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। मगर जिला प्रशासन पीड़ित किसानाें के बजाय औद्योगिक इकाइयों के पक्ष में खड़ा है। जनप्रतिनिधियों को भी प्रदूषण से बेहाल ग्रामीणों की चिंता नहीं है। कड़ाके की सर्दी व बारिश में किसान धरना दे रहे हैं, जनप्रतिनिधियों को उनकी आवाज उठानी चाहिए, लेकिन चुप्पी साधे हुए हैं। जिनकी उपेक्षा के कारण प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं। मगर जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू, राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.जयपाल सिंह, चरणसिंह, डॉ.गौतम कुमार, अहसान अली, सुरेंद्र सिंह प्रधान, अब्दुल राशिद, दिलशाद चौधरी, अमरजीत देओल, आसिफ चौधरी, असगर चौधरी, अब्दुल रहीम आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed