{"_id":"697e695217ab72e2c309a23e","slug":"sexual-exploitation-on-the-pretext-of-marriage-victim-becomes-six-months-pregnant-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-156632-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, छह महीने की गर्भवती हुई पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, छह महीने की गर्भवती हुई पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। दोस्ती करने के बाद अमरोहा के युवक ने जोया की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। पीड़िता छह महीने की गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में कारोबारी का परिवार रहता है। उनके घर पर अमरोहा नगर के मोहल्ला पीरगढ़ के रहने वाले सचिन सैनी का आना जाना था। आरोप है कि सचिन सैनी ने कारोबारी की बेटी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। सचिन सैनी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं, जिसकी वजह से युवती गर्भवती हो गई। पेट में दर्द की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो वह छह महीने की गर्भवती निकली।
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट हाथ में आते ही युवती और उनके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने सचिन सैनी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता ने एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सचिन सैनी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos