सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three miscreants robbed a woman of her earrings while she was on her farm.

Amroha News: खेत पर गई महिला से तीन बदमाशों ने कुंडल लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants robbed a woman of her earrings while she was on her farm.
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। खेत पर गई महिला से तीन बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। कुंडलों की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
Trending Videos

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव शकरपुर समसपुर की है। यह पर किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे किसान की पत्नी अफसाना गांव स्थित नहर निकट गांव बागड़पुर वाले रास्ते पर चारा लेने गईं थीं। आरोप है कि तभी दो बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर आए और एक बदमाश बाइक से उतर अफसाना के पास पहुंचा और बाकी दो बदमाश बाइक पर बैठे रहे। तभी बदमाश ने महिला को बातों में उलझाना शुरू कर दिया और दोनों कानों पर झपट्टा मार कुंडल खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अफसाना ने हाथ में पकड़ी चारा काटने वाली दरांती से अपने बचाव के उद्देश्य से बदमाश पर प्रहार करने का प्रयास किया तो दरांती बदमाश की जैकेट में जा लगी। करीब पांच कदम दूरी तक बदमाश और अफसाना के बीच छीनाझपटी चली। बाइक पर दो और बदमाशों को देखकर अफसाना सहम गई। घटना के अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग गए।
थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे मामले की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed