{"_id":"6a2dbdcdb2cdac431a0404d4","slug":"benefits-of-schemes-must-reach-the-last-person-laxity-will-not-be-tolerated-minister-of-state-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165852-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, शिथिलता बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, शिथिलता बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शनिवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक का योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना में धनराशि की कोई कमी नहीं है, इसलिए लक्ष्य बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए सभी विभागों को संवेदनशील होकर कार्य करना होगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, बीमारी अनुदान, दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग वितरण, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा प्रमाण पत्र निर्गमन जैसी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दिव्यांगजनों के लिए त्वरित सेवाओं पर जोर
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को न्यूनतम समय में अधिकतम लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगता को अब 21 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिससे अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सक्सेस स्टोरी तैयार करने के निर्देश
राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों की सक्सेस स्टोरी तैयार की जाए जिससे योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार हो सके और अधिक लोग लाभ लेने के लिए प्रेरित हों। कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके। बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए।