सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Beware... Expired chips and noodles from branded companies are being sold in new packaging.

कलीम के गोदाम पर छापा: ब्रांडेड कंपनियों के एक्सपायर्ड चिप्स और नूडल्स मिले, नए पैकिंग भरकर बेचे जा रहे थे

संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)। Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
सार

अमरोहा जिले में खाद्य विभाग की छापेमारी में एक्सपायर्ड चिप्स और नूडल्स को नए पैकेट में भरकर बेचने का खुलासा किया है। एक भंडार गृह से 10 हजार से अधिक पैकेट जब्त कर स्टॉक सील किया गया है। आरोपी कलीम के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। 

Beware... Expired chips and noodles from branded companies are being sold in new packaging.
डिडाैली में बरामद नकली खाद्य पदार्थ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में ब्रांडेड कंपनियों के एक्सपायर्ड चिप्स और नूडल्स बेचे जा रहे हैं। ढकिया चमन गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर 10 हजार से ज्यादा खाद्य पदार्थों के पैकेट जब्त किए हैं। इनमें बड़ी मात्रा में नूडल्स और मूंगफली के दाने, चिप्स के पैकेट भी बरामद किए हैं।

Trending Videos


विभाग की पड़ताल में जो पता चला है उसके मुताबिक एक्सपायर्ड चिप्स और नूडल्स को नए पैकेट में भरकर बेचा जा रहा था। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विनय अग्रवाल के नेतृत्व में ढकिया चमन गांव में छापे के दौरान की गई। छापा दल ने बताया कि गांव में इस काम को कलीम नाम का शख्स कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके गोदाम पर बृहस्पतिवार को टीम ने छापा मारा तो वहां वे सारे उत्पाद मिले जो आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच लोकप्रिय हैं। स्कूल, दफ्तर से लेकर सफर तक लोग इनका खूब इस्तेमाल करते हैं। इनमें चिप्स, नूडल्स, काजू बर्फी, मूंगफली के दाने, तरह-तरह की नमकीन, चाय के साथ खाए जाने वाले रस्क समेत अन्य कई उत्पाद हैं।

अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह सभी उत्पाद एक्सपायर होने के बाद पैकेटों पर तारीख बदलकर बेचे जाते हैं। साथ ही इन्हें खोलकर बड़ी पारदर्शी पॉलिथीन या पैकेटों व पेटियों में भरकर बेचा जाता है। सहायक आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए माल की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। पूरे स्टॉक को सील कर दिया है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि यह जनस्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है। इस काम को करने वाले कलीम को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य पदार्थों के एक्सपायरी से संबंधित धाराओं में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वाद की प्रक्रिया शुरु कर दी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य अपूर्व श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।

टीम में यह रहे शामिल
सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, कुलदीप कुमार दीक्षित, राकेश कुमार और विपिन कुमार शामिल रहे। टीम यहां से मिली जानकारियों के आधार पर और स्थानों पर भी जांच करेगी।

चिप्स के 10 हजार पैकेट, 200 पेटी नूडल्स
जांच टीम ने बताया कि मौके से चिप्स करीब 10 हजार पैकेट, नूडल्स 200 पेटी, मूंगलफली और नमकीन के 1200 पैकेट, काजू बर्फी 400 पैकेट, मूंगदाल 2500 पैकेट, रस्क करीब 400 पैकेट, पारदर्शी पालिथीन में नमकीन करीब 100 किलोग्राम मिली है। इसकी कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed