सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amrit Sarovars have fallen into a dilapidated state due to the negligence of those responsible.

Amroha News: सरोवरों का अमृत सूखा...जिम्मेदारों की आंखों में नहीं पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovars have fallen into a dilapidated state due to the negligence of those responsible.
विज्ञापन
हसनपुर। जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लक्ष्यों के साथ शुरू की गई सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर विभागीय अनदेखी की भेंट चढ़ गई है। जिस योजना को जल संचयन के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाना था, आज वह बदहाली और गंदगी का केंद्र बनकर रह गई है। अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं। जबकि इसे लेकर जिम्मेदारों को तनिक भी अफसोस नहीं है।
Trending Videos

क्षेत्र के विभिन्न सरोवरों की वर्तमान स्थिति किसी विडंबना से कम नहीं है। सरोवरों में पानी के संचयन की जगह चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। आलम यह है कि जिस स्थान पर लोगों को शुद्ध हवा और हरियाली मिलनी चाहिए थी, वहां अब ग्रामीणों द्वारा धड़ल्ले से उपले पाथे जा रहे हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सरोवरों का रखरखाव पूरी तरह ठप है। पिकनिक स्पॉट के लिए निर्धारित स्थान अब निजी कार्यों और गंदगी के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। न तो यहां वर्षा जल का संचयन हो पा रहा है और न ही यह स्थान घूमने लायक बचा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन सरोवरों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इन पर खर्च किए गए लाखों रुपये खराब हो जाएंगे। इसके साथ ही जल संकट की समस्या भी पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढबारसी में कूड़े ढेर में घिरा अमृत सरोवर
ढबारसी। गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढबारसी में अमृत सरोवर बनाया गया था। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेख की वजह से इसकी स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है। अमृत सरोवर में पानी की एक बूंद भी नहीं है। वहीं यह चारों तरफ से कूड़े के ढेर से घिरा हुआ है। ना यहां नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है और ना यहां पिकनिक स्पॉट जैसा कुछ दिखाई देता है।


बदहाली का शिकार भदौरा में अमृत सरोवर


हसनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव भदौरा में अमृत सरोवर बना हुआ है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह बदहाली का शिकार हो गया है। दरवाजा टूटा हुआ पड़ा है। चारों तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। जिससे नियमित रूप से सफाई भी नहीं हो पा रही है। अमृत सरोवर सूखा हुआ पड़ा है।


पानी के लिए तरस रहा अमृत सरोवर
हसनपुर। हसनपुर नगर पालिका क्षेत्र में करबला तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर सुंदरीकरण के लिए कार्य तो हुए हैं, लेकिन अमृत सरोवर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है। जिससे जल संचयन का उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed