{"_id":"69ea7aec4c4ab03e0309621c","slug":"overhead-tank-becomes-a-showpiece-people-of-haryana-thirst-for-water-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162151-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ओवरहेड टैंक बना शोपीस, हरियाना के लोग पानी को तरस रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ओवरहेड टैंक बना शोपीस, हरियाना के लोग पानी को तरस रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिडौली। जोया ब्लॉकक्षेत्र में विकास योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही है। गांव हरियाना में जल जीवन मिशन के तहत 2.79 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी आज भी ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यह ओवरहेड टैंक गांव में केवल एक शोपीस बनकर खड़ा है, जबकि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य 2023 में शुरू हुआ था। टंकी का निर्माण तो पूरा कर लिया गया, लेकिन जलापूर्ति के लिए जरूरी पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया। गांव के कुछ हिस्सों में ही पाइप डाले गए हैं, जबकि बड़ी आबादी अब भी इस सुविधा से वंचित है। सबसे बड़ी बाधा नेशनल हाईवे के पार पाइपलाइन बिछाने को लेकर सामने आ रही है। आरोप है कि संबंधित विभाग की लापरवाही और प्रशासनिक सुस्ती के चलते हाईवे पार पाइपलाइन डालने का काम अब तक शुरू ही नहीं हो सका है, जिससे पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। इधर क्षेत्र में लगातार गिरते जलस्तर ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सरकारी हैंडपंप जवाब देने लगे हैं और निजी संसाधनों से पानी की व्यवस्था करना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि जब गांव में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी मौजूद है, तो उन्हें पानी के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और योजना दोनों स्तर पर लापरवाही बरती गई है। अधूरी पाइपलाइन को जल्द पूरा करा कर पूरे गांव में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। हाईवे क्रॉसिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि टंकी से पानी की सप्लाई शुरू हो सके। साथ ही लापरवाह कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई इस टंकी से आखिर कब गांव के लोगों की प्यास बुझेगी, या यह यूं ही सरकारी योजनाओं की हकीकत बयां करती रहेगी।
-- -- -- -- -- -- --
गांव में अभी अधूरा काम पड़ा हुआ है। जल मिशन योजना तहत सरकार की हर घर जल पहुंचने की योजना पूर्ण होनी चाहिए।-इबने अली पाशा, हरियाना
-- -- -- -- -- -- -- -
हमारे गांव में ओवरहेड टैंक बने करीब दो साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। पाइपलाइन का काम भी अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। गांव के लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।- अनस, हरियाना
-- -- -- -- -- -- -- --
गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई है, लेकिन पूरे गांव की सड़कें खराब कर दी गई हैं। पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है और सप्लाई शुरू करने के लिए हाईवे क्रॉसिंग का कार्य भी अभी तक नहीं हुआ है। सभी काम अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - अतिकूल रहमान, हरियाना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हमारे गांव में केवल ओवरहेड टैंक का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन पाइपलाइन का काम अभी अधूरा है। गांव में कुछ जगह ही पाइपलाइन डाली गई है, जबकि सड़क पार कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य अब तक नहीं हुआ है। पूरा काम अधूरा अटका हुआ है, जिससे गांव में पेयजल की बड़ी समस्या बनी हुई है।- मोहम्मद हिलाल, हरियाना
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव में करीब दो साल पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक पूरे गांव में एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। गांव में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे नलों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।- भूरे, हरियाना
-- -- -- -- -- -- -- --
कई बार ठेकेदारों से शिकायत की है कि गांव की उखड़ी हुई सड़कों के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। ठेकेदार समस्या का समाधान करने के बजाय उल्टा उन्हें ही हड़काने की कोशिश करते हैं। ग्रामीणों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।- जीशान, ग्राम प्रधान, हरियाना
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X