सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Bhanu protested at the Collectorate regarding the problems of farmers and submitted a memorandum.

Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu protested at the Collectorate regarding the problems of farmers and submitted a memorandum.
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने जन समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी उपेंद्र सिंह त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। जल्दी ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Trending Videos

सोमवार को भाकियू भानु के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष चमन सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए कहा कि फसलों की उचित खरीद, शिक्षा नीति, छुटटा पशुओं की समस्या, बकाया गन्ना भुगतान,सड़क निर्माण तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह ने कहा कि भाकियू भानु किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। हसनपुर सहकारी चीनी मिल में हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या से राहत दिलाई जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गुरजिंदर कौर, युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता,डॉ. होतेराम सैनी, पूजा चौधरी, अजय पाल सिंह कटारिया,सत्यपाल सिंह, लोकेश चौहान, सुमित त्यागी, बलवंत सिंह, राधेश्याम, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed