सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Subhaspa issues ultimatum in Panju Sarai case, warns of gherao of Collectorate on May 23

Amroha News: पंजू सराय प्रकरण में सुभासपा का अल्टीमेटम, 23 मई को कलक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa issues ultimatum in Panju Sarai case, warns of gherao of Collectorate on May 23
विज्ञापन
अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पंजू सराय प्रकरण को लेकर सुभासपा ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज सिंह प्रजापति ने दोषी बैंक प्रबंधक और बैंक के लीगल एडवाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है। 22 मई तक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होने 23 मई को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और कलक्ट्रेट घेराव किया जाएगा।
Trending Videos

प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि पंजू सराय निवासी प्रजापति परिवार के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक लोन प्रकरण में अशोक प्रजापति को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, परिवार की महिलाओं को भी धमकाया गया, जिससे पूरा परिवार भय और तनाव में है। उन्होंने बताया कि सुभासपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ले चुका है। पार्टी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर और वंचित समाज के लोगों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी दे दी गई है। उन्होंने मांग की कि घायल व्यक्ति के उपचार का पूरा खर्च सरकार उठाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। सुभासपा नेताओं ने प्रशासन पर निष्पक्ष जांच कराने का दबाव बनाते हुए कहा कि यदि गठित जांच कमेटी ने दोषियों को बचाने का प्रयास किया तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed