{"_id":"6a0b7dd1b81513a0d305921f","slug":"villagers-of-panjusarai-roared-in-the-collectorate-for-the-construction-of-the-road-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-163940-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क बनवाने को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे पंजूसराय के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क बनवाने को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे पंजूसराय के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंजूसराय में कई साल से टूटी पड़ी सड़क बनवाने व जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
सोमवार को केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के बैनर तले पंजूसराय के तमाम ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम गरिमा सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि पंजूसराय गांव अमरोहा नगर पालिका का वार्ड है। यहां पर कई वर्षों से सड़कें टूटी हुई हैं और कीचड़ पसरी है। सड़क पर पानी भी भरा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। बच्चे आए दिन सड़क पर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए कई बार सभासद से कहा। लेकिन उन्होंने कोई संतुष्ट जबाव नहीं दिया। इसकी शिकायत नगर पालिका में भी दर्ज कराई गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले में आलम मलिक एडवोकेट, दानिश मलिक, अंकित यादव, मजहर मलिक, सुनील सैनी, दिलशाद, सुहैल अमरोही, फरमान अहमद,अजहर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos