सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Shankar demanded the establishment of a trauma center in Gajraula.

Amroha News: भाकियू शंकर ने गजरौला में ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Shankar demanded the establishment of a trauma center in Gajraula.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर की बैठक में हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में जान बचाने के लिए गजरौला में ट्रामा सेंटर व तिगरी धाम में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना की मांग की गई है। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन से पांच लाख रुपये किए जाने की मांग भी की गई। मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
Trending Videos

भाकियू शंकर की एक बैठक सोमवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर गौर नहीं किया जा रहा है। चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। ब्याज समेत किसानों का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए। बैठक में खतौनी में अंश निर्धारण नहीं होने व तहसील के सभी अनुभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं का कहना था कि तहसील में बगैर सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में तिगरी धाम में विद्युत शवदाह गृह व गजरौला में ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग की गई। किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा तीन से पांच लाख रुपये किए जाने व खादर क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर की सुरक्षा के लिए रिंग बांध बनाने की मांग की गई है। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, राकेश रतनपुर, प्रियंका भटनागर, शेर सिंह राणा, गीता, सुखवीर सिंह, भावना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed