सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District level sports trials will be held from 23rd at Sports Stadium Malikheda.

Amroha News: स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में 23 से होंगे जिला स्तरीय खेल ट्रायल्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
District level sports trials will be held from 23rd at Sports Stadium Malikheda.
विज्ञापन
अमरोहा। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा अमरोहा ने वर्ष 2026-27 के लिए 12 व 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के माध्यम से चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
Trending Videos

जिला स्तर के ट्रायल्स 23 से 26 मार्च तक आयोजित होंगे, जबकि मंडल स्तर के ट्रायल्स 27 से 30 मार्च के बीच मुरादाबाद में कराए जाएंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं अप्रैल माह में आगरा, बरेली, कानपुर, वाराणसी सहित विभिन्न शहरों में होंगी। ट्रायल्स में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल समेत कई खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्नास्टिक और तैराकी के लिए आयु सीमा 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। जिला व मंडल स्तर के ट्रायल्स में खिलाड़ियों को अपने खर्च पर भाग लेना होगा। हालांकि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित मंडलीय टीम के खिलाड़ियों को आने-जाने के लिए स्लीपर श्रेणी का रेल या बस किराया, निशुल्क आवास, प्रतिदिन 375 रुपये दैनिक भत्ता तथा 200 रुपये प्रति खिलाड़ी अन्य व्यय के लिए दिए जाएंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी देशकांत त्यागी ने प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण खेल साथी पोर्टल पर कराया जाए। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा। आयु प्रमाण के लिए विद्यालय द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर आवश्यक होंगे। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता भी परखी जाएगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट 50 अंकों का होगा, जिसमें शटल रन, 100 मीटर दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप शामिल हैं। अगले चरण में पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
----------------------
17 व 18 को होगी जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता
अमरोहा। जिला क्रीड़ाधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय अमरोहा द्वारा 17 और 18 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 17 मार्च को कुश्ती, फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं 18 मार्च को एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और हॉकी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता डीपीएस एकेडमी में कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल संस्थानों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाड़ियों का चयन आगे की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed