सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sister asks brother for gas cylinders during Bhaat

Amroha News: बहन ने भात में भाई से मांगे गैस के सिलिंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sister asks brother for gas cylinders during Bhaat
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। युद्ध की वजह से गैस की भारी किल्लत आम जनजीवन ही नहीं, शादी-ब्याह के इंतजाम में भी बड़ी मुसीबत बनने लगी है। चुनौतियों से जूझने के कारण मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने भाई के घर भात का न्योता देने पांच खाली सिलिंडरों के साथ पहुंची। उसे उम्मीद है कि भाई के गांव में मौजूद गैस एजेंसी से उसके बेटे की शादी के लिए भरे गैस सिलिंडर मिल जाएंगे। भात न्योतने के दौरान यह अनूठी मांग दोनों गांवों में चर्चा का विषय बनी है।
Trending Videos


यह घटना सोमवार की है। धनौरा क्षेत्र के एक गांव में ससुरालियों के साथ रहने वाली एक महिला के बेटे की शादी 26 मार्च को है। शादी की तारीख करीब आने से शादी वाले परिवार में अतिथि सत्कार-दावत के लिए गैस का इंतजाम बड़ी चिंता बन गया है। कहीं कोई गुंजाइश नजर न आने पर महिला मायके के गांव में भाई के घर भात का निमंत्रण लेकर पहुंची तो खाली सिलिंडर भी साथ ले गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ढोलक की थाप पर गाते-बजाते बैठी महिलाओं के पास ही पांच खाली सिलिंडर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बैंड-बाजे के साथ भाई के दरवाजे पर भात की रस्म पूरी की तो ट्रॉली में रखे खाली सिलिंडर दिखाते हुए अपने मन की साझा की। महिला के भाई और अन्य मायकेवालों ने महिला का रस्म और परंपराओं के साथ स्वागत किया। साथ ही मुस्कुरा कर बहन को भांजे की शादी में कोई दिक्कत न आने का भरोसा भी दिया। सभी को उम्मीद है कि गांव में मौजूद एजेंसी संचालक गैस दिलाने में मदद करेंगे।

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed