सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nominated members declared in municipal bodies of Amroha district

Amroha News: अमरोहा जिले की नगर निकायों में नामित सदस्य घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nominated members declared in municipal bodies of Amroha district
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद अमरोहा की सभी नगर निकायों में नामित सदस्यों की घोषणा सोमवार शाम कर दी गई। प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अमरोहा, हसनपुर, धनौरा, बछरायूं और गजरौला नगर पालिकाओं में पांच-पांच लोगों को नामित सदस्य बनाया गया है। जबकि नगर पंचायतों में तीन-तीन सदस्य नामित किए हैं। हैरत की बात यह है कि गजरौला नगर पालिका में सदस्य नामित किए गए डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा का कई महीने पहले निधन हो चुका है। फिर भी उनका नाम सूची में शामिल है।
Trending Videos

भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने बताया कि नगर पालिका परिषद अमरोहा में आशा आर्य, प्रेम सिंह सैनी, सुगंध शर्मा, पिंकी रानी वर्मा और शार्दुल अग्रवाल को नामित सदस्य बनाया गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद हसनपुर में मानवी त्यागी, ज्योगी गर्ग, पंकज भटनागर, वीर सिंह एडवोकेट और अजय वाल्मीकि को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका धनौरा में सीमा, ओमवीर सिंह, प्रत्यक्ष शर्मा, कुसुम अग्रवाल और जसवीर सिंह को नामित सदस्य बनाया गया है। वहीं पालिका बछरायूं में राहुल आर्य, सुरेश सैनी, चन्द्रपाल सिंह, अरुण रस्तोगी और शेख चरागउद्दीन को नामित किया गया है। पालिका गजरौला में डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा, गुरुवचन सिंह, सत्यपाल सिंह, गीता रानी और वैभव गोयल को नामित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत नौगावां सादात में वीरेंद्र सैनी, उषा रानी और जियाब्वास को नामित सदस्य बनाया गया है। वहीं, नगर पंचायत उझारी में प्रीति सैनी, सतीश सागर और मनीराम पाल को नामित किया गया है।
नगर पंचायत जोया में आकाश वाल्मीकि, प्रमोद अग्रवाल और सीमा चौधरी को नामित सदस्य बनाया गया है। इसी तरह नगर पंचायत सैदनगली में राजू खड़गवंशी, वीर सिंह सैनी और शेखर गुप्ता को नामित सदस्य बनाया गया है। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने सरकार की ओर से नियुक्त सभी नामित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से नगर निकायों के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं के समाधान भी होगा।
कई स्थानों पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। हालांकि नामित सदस्य बनने की उम्मीद लगाए बैठे कई कार्यकर्ताओं के अरमानों पर भी पानी फिर गया। पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed