सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ST Club Pakbara won the match by defeating Gajraula.

Amroha News: गजरौला को हराकर एसटी क्लब पाकबड़ा ने जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
ST Club Pakbara won the match by defeating Gajraula.
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला स्थित बाबा क्रिकेट एकेडमी में गजरौला लीजेंड्स और एसटी क्लब पाकबड़ा के बीच खेले गए रोमांचक रात्रि फ्रेंडली क्रिकेट मैच में एसटी क्लब पाकबड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गजरौला लीजेंड्स को तीन विकेट से हरा दिया। कड़े मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए एसटी क्लब के खिलाड़ी अभि चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि गजरौला लीजेंड्स के अमन ठाकुर को बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला।
Trending Videos


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गजरौला लीजेंड्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की ओर से राहिल खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं सोनू ने 28 गेंदों में 39 रन और आसिफ ने 29 गेंदों में 37 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा अमन ठाकुर ने चार गेंदों में 10 रन का योगदान दिया। एसटी क्लब पाकबड़ा की ओर से गेंदबाजी में अभी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। वरुण ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए और टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसटी क्लब पाकबड़ा की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अभी चौधरी ने 28 गेंदों में 44 रन की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मोहसिन रजा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके अलावा अजय यादव ने 21 गेंदों में 21 रन, सुलेमान अंसारी ने 13 गेंदों में 22 रन और अंकुर रस्तोगी ने 10 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया। गजरौला लीजेंड्स की ओर से अमन ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए और बेस्ट गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा रवि, राजेश और आसिफ ने एक-एक विकेट हासिल किया। अपनी टीमों के लिए राहिल खान, सोनू वरुण और आसिफ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुकाबले के अंत में विजेता टीम के खिलाड़ियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मुकाबले में रोमांच बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed