{"_id":"6a6d0c00a4de71b0f90a2f82","slug":"eight-farmers-organizations-have-raised-a-strong-call-for-increasing-circle-rates-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-169508-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आठ किसान संगठनों ने सर्किल रेट बढ़ाने के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आठ किसान संगठनों ने सर्किल रेट बढ़ाने के लिए भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जिले आठ किसान संगठनों ने सर्किल रेट बढ़ाए जाने के लिए हुंकार भरी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक राजीव तरारा को सौंपा। ज्ञापन में सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग उठाई। कहा हाईवे के दोनों तरफ एक किमी तक महा कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण न किया जाए।
भाकियू असली, भाकियू अराजनीतिक टिकैत, भाकियू चढूनी, भाकियू करतार सिंह, भाकियू खालसा, भाकियू चौहान गुट, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन समेत आठ किसान संगठनों से जुड़े किसान, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शुक्रवार सुबह करीब 11.30 भानपुर रेलवे फाटक के सामने हाईवे के अंडरपास नीचे एकत्र हुए। यहां से गंगा एक्सप्रेसवे व रेलवे लाइन चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण करने से पहले जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग उठाई। एमडीए कॉलोनी में हुई पंचायत में राहुल सिद्धू, डूंगर सिंह, महावीर सिंह, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, जोरावर सिंह, जोगेंद्र आर्य, बचन सिंह, राजीव चौधरी आदि ने कहा कि भूमि ही किसान की आजीविका का साधन है। यह किसान से छीन लिया गया तो वह बर्बाद हो जाएगा।
सभी ने विधायक राजीव तरारा से मांग उठाई कि गंगा एक्सप्रेसवे उपजाऊ भूमि की बजाय खादर के गांवों से निकाला जाए। कहा कि यदि अधिग्रहण करना अनिवार्य है तो सर्किल रेट बढ़ाया जाए। औने-पौने दाम में किसान अपनी भूमि नहीं देंगे। पंचायत में पहुंचे विधायक ने सभी संगठन के किसानों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यहां की इस मांग को मजबूती से रखेंगे। किसी भी किसान का अहित नहीं होने दिया जाएगा। संगठन के
विज्ञापन
प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक को सौंपा। इस दौरान गिरिराज सिंह, अनिल कुमार, काले सिंह, रोहताश सिंह, आलोक कुमार, वेदपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, देशराज सिंह, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।