सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heavy rain leaves roads muddy, temperature drops by 11 degrees

Amroha News: झमाझम बारिश से सड़कों पर कीचड़, 11 डिग्री गिरा तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain leaves roads muddy, temperature drops by 11 degrees
विज्ञापन
अमरोहा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया। करीब 36 घंटे में 15 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को घटकर 19 डिग्री रह गया।
Trending Videos

बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों पर हलका जलभराव हो गया। निचले इलाकों में पानी भरने से कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को पानी से भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। शहर और गांवों में करीब पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश शुरू होते ही कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए। बिजली अधिकारियों के मुताबिक तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट आ गए थे।
इसके अलावा सुरक्षा कारणों से भी बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई थी, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। बाद में टीमों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। बारिश से जहां मौसम में ठंडक आई है, वहीं जलभराव और बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को बारिश की वजह से कलक्ट्रेट बिजलीघर की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जिसकी वजह से सुबोधनगर, बदावाला, चंदा वाली मढ़ैया और पुष्करनगर की आपूर्ति ढाई से तीन घंटे बंद रही। जोया में भी बिजली की समस्या बनी रही। जमनाखास में भी ब्रेकडाउन से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जगह-जगह छोटे-छोटे फाल्ट आ गए। जिससे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। जोया क्षेत्र में भी करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कलक्ट्रेट बिजलीघर के जेई उदयराज सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। जिस कारण से आपूर्ति बाधित हो गई। जोया में भी बिजली की समस्या रही, लेकिन अब बिजली व्यवस्था को बहाल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed