सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband arrested for dowry harassment after wife's death

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for dowry harassment after wife's death
विज्ञापन
सैदनगली। विवाहिता की मौत के मामले में दहेज के लिए उत्पीड़न के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी आमना की शादी तीन साल पहले उझारी निवासी राशिद के साथ हुई थी। आमना पर कोई संतान नहीं थी। शनिवार की दोपहर आमना का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए थे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पति राशिद, सास आयशा, ननद शबीना, जेठ साजिद व जेठानी जैनब के खिलाफ दहेज अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि मामले में आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed