सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The situation regarding Reena, who entered the country without a visa, is unclear.

Amroha News: बगैर वीजा देश में प्रवेश करने वाली रीना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The situation regarding Reena, who entered the country without a visa, is unclear.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बगैर वीजा देश में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाली रीना बेगम को डिपोर्ट करने के बारे में प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। रीना बेगम बीते तीन माह से बिजनौर जेल में बंद है। हालांकि उसके शौहर राशिद की जमानत हो चुकी है। राशिद अपनी पत्नी की जमानत व उसे बांग्लादेश डीपोर्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं।
Trending Videos

नगर के मोहल्ला कटरा में रहने वाले राशिद सऊदी अरब में एक अस्पताल में फर्नीचर का काम करते हैं। वहां उनकी मुलाकात बांग्लादेश की रहने वाली रीना बेगम से हुई। रीना बेगम वहां नर्स का काम करती थी। दोनों ने निकाह कर लिया। पिछले साल अक्तूबर माह में राशिद अपनी पत्नी रीना बेगम को लेकर नेपाल के रास्ते टनकपुर से होते भारत में आया। वह अपनी पत्नी के साथ यहां रह रहा था। किसी अंजान शख्स की शिकायत पर पुलिस ने 11 दिसंबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना बेगम के पास बांग्लादेश का पासपोर्ट है। पुलिस ने बगैर वीजा के अवैध रूप से प्रवेश करने के मामले में रीना व राशिद को रीना बेगम को शरण देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। राशिद की 25 जनवरी को जमानत हो चुकी है। जबकि रीना अभी भी जेल में बंद है। अब राशिद व उनके परिजन रीना बेगम को जेल से बाहर लाने के प्रयास कर रहे हैं।
इसके लिए वकीलों से कानूनी सलाह ली जा रही है। हालांकि विदेशी नागरिक होने के कारण रीना की जमानत होना संभव नहीं है। पुलिस का कहना है कि सरकार के स्तर से रीना को बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई की जाएगी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि विदेशी अधिनियम में पांच साल की सजा का प्रावधान है। उसके बाद उसे डिपोर्ट करने की कार्रवाई विदेश मंत्रालय के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed