{"_id":"6a6a631d57eef015f607ed48","slug":"interstate-vehicle-theft-gang-busted-four-accused-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-169389-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अमरोहा और बुलंदशहर के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 9 बाइकें और एक स्कूटी बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि थाना हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में ने 28 जुलाई की देर रात चेकिंग के दौरान रामपुर भूड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक खंडहरनुमा कमरे से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम कल्याण वाली मढैया निवासी दिनेश, गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आंबेडकर निवासी ईश्वरचंद, बुलंदशहर के थाना स्याना के ग्राम बरौली निवासी बंटी शर्मा उर्फ बोबी और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वरी के मोहल्ला घोसीयान निवासी कुंदन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बुलंदशहर व आसपास के जिलों से दोपहिया वाहन चुराते थे। इसके बाद ग्राहकों को झांसे में रखकर फर्जी तरीके से गाड़ियों को अच्छे दामों में बेचकर अनुचित आर्थिक लाभ कमाते थे। आरोपियों के खिलाफ गजरौला, रहरा, आदमपुर, हसनपुर और बुलंदशहर के जहांगीरपुर थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से चोरी की 9 बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई हैं।