फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: Dilapidated roads to test Shiva devotees.

कांवड़ यात्रा : जर्जर सड़कें लेंगी शिवभक्तों की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Dilapidated roads to test Shiva devotees.
अमरोहा। सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। कांवड़िये गंगा जल लेने ब्रजघाट और हरिद्वार के लिए रवाना होंगे, लेकिन जिले में जर्जर सड़कें उनकी जगह-जगह परीक्षा लेंगी। सड़कों पर बड़े-छोटे गड्ढे हैं। वहीं बारिश के बाद हुए जलभराव से भी उन्हें जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक अगस्त से ब्रजघाट से जल लेने आने वाले कांवड़ियों के जत्थे अमरोहा जिले से होकर गुजरने लगेंगे, जबकि तीन अगस्त को सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्गों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जिले के प्रमुख मार्गों की स्थिति बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी सड़कें, जलभराव और खुले नाले शिवभक्तों की यात्रा को कठिन बना सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के नौगावां सादात, मंडी धनौरा, गजरौला, रजबपुर, डिडौली, जोया और हसनपुर क्षेत्र के कई मार्ग अभी भी जर्जर हालत में हैं। अमरोहा शहर का आजाद मार्ग भी पूरी तरह टूट चुका है। यह सड़क करीब दो वर्ष पहले ही बनाई गई थी, लेकिन समय से मरम्मत नहीं होने के कारण अब जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। यदि समय रहते गड्ढे नहीं भरे गए और जलभराव दूर नहीं किया गया तो हजारों कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
पत्थरकुटी के पास गहरे गड्ढे बने खतरा
मंडी धनौरा क्षेत्र के चांदपुर मार्ग पर ग्राम पत्थरकुटी के निकट सड़क पर बने गहरे गड्ढे कांवड़ियों की राह में बड़ी बाधा बन सकते हैं। हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले हजारों श्रद्धालु बिजनौर से इसी मार्ग के जरिए अमरोहा में प्रवेश करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद केवल खानापूर्ति करते हुए गड्ढों में थोड़ा-बहुत मलबा डाला गया, लेकिन सड़क आज भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। नौगावां मोड़ के पास गहरे गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
-----------------------
हसनपुर क्षेत्र में भी खराब हैं कांवड़ मार्ग
हसनपुर क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। गजरौला मार्ग पर गांव सिहाली जागीर में जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। उझारी-ढबारसी मार्ग पर गांव पुटसल के पास सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वहीं हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव रुस्तमपुर और बुरावली के पास सड़क जर्जर अवस्था में है। ढबारसी गांव के मुख्य मार्ग पर भी गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
-----------------------
जोया में सर्विस रोड पर जलभराव
जोया क्षेत्र के ग्राम हरियाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड भी बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे गुजरने वाले वाहनों के पहियों से पानी दूर तक उछलता है, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। संभल चौराहे से हरियाना तक कई स्थानों पर सर्विस रोड टूटी हुई है और कीचड़ फैला हुआ है। कांवड़ यात्रा के दौरान यही मार्ग शिवभक्तों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।


----------------------
डिडौली में गड्ढे और जलभराव बने समस्या
डिडौली क्षेत्र में भी कांवड़ मार्गों की स्थिति बदहाल है। कोतवाली के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। नीलीखेड़ी स्थित सर्विस रोड और चौधरपुर क्षेत्र में भी जलभराव बना हुआ है। बरखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग तथा डिडौली-पूरनपुर मार्ग पर भी लंबे समय से पानी जमा है, जिससे वाहनों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
.....

जिन मार्गों से कांवड़ यात्री निकलेंगे। उन सड़कों के गड्ढे भरवाने का काम शुरू कराया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-गिरीशचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed