सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Left highway area, reached forest of Dippur Tendua, Dahshat in villages

Amroha News: हाईवे क्षेत्र छोड़ दीपपुर के जंगल में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Left highway area, reached forest of Dippur Tendua, Dahshat in villages
विज्ञापन
डिडौली। गांव बुढ़नपुर और आसपास के इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। चार दिन से बुढ़नपुर सर्विस रोड स्थित अहमद ब्रास फैक्टरी की दीवार के आसपास दिखाई दे रहा तेंदुआ अब दीपपुर के जंगल में पहुंच गया है। वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ अभी तक नहीं फंसा है।


वन विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए शिकार बांधकर पिंजरा लगाया था, लेकिन शातिर वन्यजीव पिंजरे के पास आने के बावजूद उसमें कैद नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम बुढ़नपुर निवासी किसान सलीम और अनादिल अपने खेतों में सिंचाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दीपपुर मार्ग पर उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। अचानक तेंदुए को सामने देखकर दोनों किसान घबरा गए और तुरंत गांव लौटकर अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान पति अरशद, नदीम, वसीम समेत कई ग्रामीण और वन रक्षक रेनू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की, लेकिन तब तक वह जंगल की ओर निकल चुका था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी। तेंदुए के लगातार अलग-अलग स्थानों पर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों में रहने को मजबूर हैं और खेतों में जाने से भी बच रहे हैं। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

वन दारोगा नेपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा फिलहाल वहीं रखा जाएगा और निगरानी जारी रहेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाएं, समूह में आवागमन करें तथा किसी भी स्थान पर तेंदुए की मौजूदगी दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। विभागीय टीम लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed