{"_id":"6a2dbda6baaaa4b0140c8423","slug":"three-people-including-a-woman-arrested-for-vandalizing-the-accuseds-house-and-blocking-the-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-165894-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आरोपियों के घर तोड़फोड़ करने व जाम \nलगाने में महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आरोपियों के घर तोड़फोड़ करने व जाम लगाने में महिला समेत तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। प्रतिभा हत्याकांड में सड़क पर जाम लगाने, घर में तोड़फोड़ व आगजनी के आरोप में पुलिस ने मृतका के चाचा सुनील और चाची भावना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। उधर प्रतिभा की हत्या में वांछित एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी शीशपाल सिंह ने तीन साल पहले अपनी बेटी प्रतिभा उर्फ पिंकी की शादी शाहपुर कला निवासी सोनू के साथ की थी। दो जून की देरशाम को आरोपियों ने पिंकी की हत्या कर दी थी और शव को चारपाई पर घर के दरवाजे के बाहर छोड़कर भाग गए थे। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाकर घर में तोड़फोड़ व आगजनी भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शीशपाल की तहरीर जहां पांच ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
वहीं सड़क पर जाम लगाने, आगजनी करने व आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करने में दरोगा सुभाष बालियान की तहरीर पर मृतका के पिता शीशपाल, अजय, सोनू, आकाश, सुनील, भावना, लाखन, फूलवती, अजय, प्रेमपाल निवासी गांव तरारा, हरकली, प्रदीप, शिवानी निवासी बाईखेड़ा, सतवीर, संजना निवासी चक सतेड़ा, रामेश्वर, सोबित, मेघ सिंह निवासी शाहपुर कला, मनोज, राकेश, जयवीर, मिंटू निवासी नया गांव गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के चाचा सुनील कुमार, चाची भावना व मेघ सिंह निवासी शाहपुर कला को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रतिभ की हत्या में वांछित आशीष निवासी कांकाठेर को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।